Breaking News

Foto

ऑल टाइम लो के करीब पहुंचा LIC का शेयर, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से 17% गिरा

अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद का असर LIC पर भी देखने को मिल रहा है। इसी का नतीजा है की LIC का शेयर अपने ऑलटाइम लो के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को LIC का शेयर 584.70 रुपए पर बंद हुआ, जो कि इसके ऑल टाइम लो, 582 रुपए से थोड़ा ही ऊपर था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से LIC के शेयर लगभग 17% गिर गया है। पिछले महीने 24 जनवरी को जब हिंडनबर्ग रिपोर्ट आई थी तब LIC का शेयर 702 रुपए पर था।

अडाणी के शेयर्स में गिरावट से LIC को 50 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
अडाणी ग्रुप के शेयरों में LIC का 24 जनवरी को टोटल इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 81,268 करोड़ रुपए थी, जो 24 फरवरी 2023 को गिरकर 32 हजार के करीब आ गई है। इस हिसाब से LIC को अडाणी ग्रुप में निवेश से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ है।

LIC की अडाणी ग्रुप की किस कंपनी में कितनी हिस्सेदारी

कंपनी हिस्सेदारी वैल्यू (रुपए में)
अडाणी पोर्ट्स 9.1% 11,036
अडाणी एंटरप्राइजेज 4.2% 6,340
अडाणी टोटल गैस 6.0% 4,940
अंबुजा सीमेंट 6.3% 4,333
अडाणी ट्रांसमिशन 3.7% 2,899
ACC 6.4% 2,082
अडाणी ग्रीन 1.3% 987

शुक्रवार को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.11% गिरा
शुक्रवार को अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.11% गिरा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी में 5-5% की गिरावट रही। वहीं NDTV में 4.22%, अडाणी विल्मर में 2.22% और ACC में 0.032% की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ अडाणी पोर्ट्स में 1.44% और अंबुजा सीमेंट में 2.26% की तेजी रही।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें