गाजीपुर। हिंदू रक्षा रक्षा समिति के बैनर तले दर्जनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के प्रति नरसंहार हिंदू के संपत्ति को नुकसान तथा चीनमय कृष्ण दास को अवैध गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया तथा पत्रक कासिमाबाद उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार को सौंपते हुए भारत सरकार से जल्द से जल्द अत्याचार को बंद कराने की मांग की। हिंदू रक्षा समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद ब्लाक मुख्यालय से प्रदर्शन रैली निकालते हुए पुरानी बाजार चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय पर सभा की। इसके बाद बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया ।






