ग़ाज़ीपुर। गुरुवार को सैदपुर उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया , एडिशनल सी एम ओ रामकुमार व स्थानीय पुलिस के साथ रामपुर बन्तरा हाइवे पर फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल को सीज किया । इस दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर व कर्मचारी नही मिला । जबकि एक मरीज भर्ती पाया गया । एडिशनल सी एम ओ रामकुमार ने बताया कि पिछले 29 अगस्त 25 को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा था । गुरुवार को उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया । वही छपरा सादात की रुचि राजभर जिसके पेट मे दर्द था तीन दिन से भर्ती थी उसे एम्बुलेंस से देवकली स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । उसके बाद टीम बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल पहुची तो अस्पताल में ताला बंद कर संचालक फरार हो गया।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






