Breaking News

Foto

गाजीपुर जेल में योग शिविर, 167 बंदियों ने किया योगाभ्यास

गाजीपुर। जिला कारागार में शनिवार को एक योग शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में 32 महिला और 135 पुरुष बंदियों ने भाग लिया। यह शिविर प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। योग शिविर का शुभारंभ ओम और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद ऐरोबिक्स म्यूजिक और अन्य एक्सरसाइज धुन पर अभ्यास कराया गया। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा, गाजीपुर की योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पाण्डेय और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने बंदियों और उपस्थित अधिकारियों को मॉर्निंग योगाभ्यास में हाथ, पैर, गर्दन की सूक्ष्म क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी और भुजंग आसन जैसे प्राणायाम का अभ्यास कराया। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने बंदियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व और जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बंदियों को योग का निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जेलर शेषनाथ यादव, उपकारापाल राजेश कुमार, रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य और अन्य कारागार स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें