Breaking News

Foto

गाजीपुर सिटी-कटरा एक्सप्रेस ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द

गाजीपुर। परिचालन संबंधी कारणों से गाजीपुर सिटी से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इसकी सूचना जारी की है।

रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन अगले आदेश तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस भी अगले आदेश तक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों का निरस्तीकरण पूर्व में भी अधिसूचित किया गया था।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें