Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर: ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा सेंटरिंग, एक की मौत

ग़ाज़ीपुर। छत की ढलाई के दौरान हुए हादसे में ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मकान की ढलाई के दौरान अचानक बल्ली खिसक जाने से ठेकेदार शिवलोचन राम निवासी भवरहा की दबकर मौत हो गई, जबकि मजदूर राजाराम घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अरसदपुर निवासी कबाड़ी के दुकान के संचालक मनोज प्रसाद गुप्ता के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जब ठेकेदार शिवलोचन राम नीचे किसी काम से गए तभी अचानक बल्ली पटरा सरिया भरभरा कर नीचे गिर गया और वह दब गये। मजदूर राजाराम भी नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवलोचन को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जंगीपुर ने बताया कि ढलाई के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें