ग़ाज़ीपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क के नीचे गहरे गढ्ढे में पलट गई जिसके नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कवल पट्टी गांव निवासी गोविंद राम का पुत्र युवराज कुमार (19) ट्रैक्टर ट्राली चलाकर घर परिवार का जीविका चलाता था। बुधवार को सड़क का पिच कार्य हेतु प्लांट से ट्रैक्टर पर पिच लोड करने जा रहा था जैसे ही सड़क से प्लांट के लिए नीचे घुमा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। जेसीबी के द्वारा काफी देर बाद पलटे हुए ट्रैक्टर ट्राली को हटाने पर दबे हुए युवक को निकाला गया तो युवराज की मौत हो चुकी थी।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






