Breaking News

Foto

अभिषेक यादव ने जीता स्वर्ण पदक

गाजीपुर। वाराणसी जनपद मे 21 वीं राष्ट्रीय कुम- फू- उसू मुक्केबाजी प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी के बीच सेण्ट लारेंन्स इण्टरनेशनल स्कूल लेढूपुर वाराणसी मे आयोजित किया गया जिसमें गाजीपुर जनपद के देवकली ब्लाक के निवासी अभिषेक यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद ही नही प्रदेश का  नाम पूरे देश में रोशन किया हॆ।अभिषेक यादव विजय वहादुर यादव का पुत्र हॆ। अभिषेक ने फाइनल में केरल के आरव व असम राज्य के आदित्य को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता हॆ।मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी नोयडा के कोच गॊरव विश्वकर्मा ने बताया अभिषेक यादव  अच्छा मुक्केबाज हॆ जो भविष्य मे अंर्तराष्ट्रीय व ओलंम्पिक खेलों मे स्वर्ण पदक हासिल करने की क्षमता रखता हॆ।छोटेलाल यादव,देवनाथ कुशवाहा,घुरभारी यादव,महेन्द्र यादव,अजय यादव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया हॆ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें