गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में बबेड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सकरताली निवासी 41 वर्षीय प्लंबर डब्लू और शेषनाथ यादव एक मोटरसाइकिल पर, तथा वाराणसी के कमलेश पाल दूसरी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बबेडी के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने दोनों मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने डब्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेषनाथ यादव का इलाज जारी है। ।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






