गहमर(गाजीपुर): सैन्य बाहूल्य गांव के छात्रों का चयन सैनिक स्कूल लखनऊ में राफेल एकेडमी गहमर के तत्वावधान में हुआ है। जिससे गांव सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। बच्चों के चयन पर अभिभावकों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आर्यवीर सिंह पुत्र कुनाल सिंह निवासी गांव गहमर पट्टी मैगर राय और अब्दुल रहमान पुत्र जौहर अली निवासी गांव बारा ने सफलता हासिल की है। सैनिक स्कूल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस एक्जामिनेशन 2024-25 की परिक्षा बीते 29 दिसंबर को संपन्न हुई थी। जिसका परिणाम 12 जनवरी 26 को जारी हुआ है। राफेल एकेडमी के संस्थापक ने बताया कि एकेडमी द्वारा बच्चों को विषयगत शिक्षा के साथ प्रतियोगी परिक्षाओं की अतिरिक्त तैयारी करायी जाती। है। जिसके परिणाम स्वरुप इस एकेडमी से प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल व विद्याज्ञान स्कूल में बच्चे चयनित होते रहते हैं। एकादमी के संस्थापक ने कहा बच्चों की लगन व मेहनत ने ही आज इन बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की ओर पहुंचा है। चयनित सभी बच्चे होनहार एवं मेहनती हैं। बच्चों के सैनिक स्कूल में चयनित होने पर अकादमी के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी। वही बच्चों के माता-पिता ने एकादमी के सभी शिक्षकों का आभार जताया। कहा कि शिक्षकों की मेहनत और लगन की वजह से ही आज बच्चों का भविष्य प्रकाश की ओर गया है। बच्चों की सफलता पर एकेडमी के संस्थापक कुनाल सिंह ने उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






