ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा, जमानियां में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । तत्पश्चात विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने राष्ट्र-गान और राष्ट्रीय गीत गाकर गणतंत्र दिवस समारोह को देशभक्ति से परिपूर्ण किया। विद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने विगत 18 वर्षों में, विद्यालय की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत करवाया । विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की प्रगति के प्रति समर्पित रहने का सुझाव दिया । विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्षों पर आधारित एकांकी नाटक ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। देशभक्ति पर आधारित विभिन्न गीत और नृत्य ने गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक भव्यता प्रदान की । सभी दर्शकों और छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों की विशेष प्रशंसा किया। विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित विजेता छात्र छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह द्वारा प्रदान किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए मार्स हाउस ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती , जिसके हाउस मास्टर संदीप कुमार और हाउस मिस्ट्रेस आयशा खातून थीं । वीनस हाउस को रनर्स ट्राफी से पुरस्कृत किया गया । ज्यूपिटर हाउस को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने विजेता हाउस को चैंपियनशिप ट्राफी प्रदान किया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






