गाजीपुर। डीएम आर्याका अखौरी ने रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाये गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण कर वहा की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर एवं आस पास मौजूद असहाय एवं गरीब व्यक्तियों मे कम्बल का वितरण किया। सर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठण्ड से बचाव हेतु जनपद मे कुल 18 रैन बसेरा नगर पालिका परिषद द्वारा बनाये गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाय। कहाकि जिस भी राहगीर की इन्ट्री हो उसका पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्ट्रर पर दर्ज किया जाय। डीएम के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






