Breaking News

Foto

चाणक्य ने कहा था कि इस संसार मे जिसका परिवार न हो उसे राजा नही बनाना- अफजाल

गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत में विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ करते हुए कहा कि भागवत ने देश में एकता और भाईचारे की जरूरत को महसूस किया है। अंसारी ने कहा कि हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए आरएसएस से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। उन्होंने भागवत के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद और मजार में शिवलिंग की तलाश करना देश को कमजोर करेगा। सपा सांसद ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की। उन्होंने चाणक्य का हवाला देते हुए कहा कि जिसके पास अपना परिवार नहीं होता, वह दूसरों के परिवार का दर्द नहीं समझ सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चाणक्य के अनुसार जिसका परिवार न हो, उसे राजा नहीं बनाना चाहिए। अंसारी ने कांग्रेस, सपा और राजद को परिवारवादी पार्टी बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अन्य धर्मों के धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे भी मोहन भागवत के वक्तव्य का स्वागत करें और उसी भाषा में अपनी बात रखें।

समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने देश की विदेश नीति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के टैरिफ से टेक्सटाइल मिलें बंद हो रही हैं। इससे टेक्सटाइल इंडस्ट्री में 30 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। अंसारी ने पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शुरुआत अच्छी थी, लेकिन अंत शर्मनाक रहा। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने अमेरिका में बैठकर सीजफायर का ऐलान कर दिया और भारत-पाकिस्तान ने इसे स्वीकार कर लिया। विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए अंसारी ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश खुलकर भारत के पक्ष में नहीं बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी को बचाने के लिए सरकार चुप है। बिहार की राजनीति पर बोलते हुए अंसारी ने कहा कि वहां एनडीए का सफाया होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार से देश में बदलाव की क्रांति होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में अगर चुनाव हुए तो सपा और इंडिया गठबंधन बंपर बहुमत से सरकार बनाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें