गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण स्वच्छ और निर्मल गंगा अभियान के तहत गंगोत्री से गंगा सागर के लिए बी.एस.एफ की महिला राफ्टिंग टीम जिले में 30 नवंबर को आएगी। वाराणसी से चलकर 30 नवंबर की शाम को कलेक्टर घाट पहुंचने पर टीम का जिला प्रशासन की तरफ से स्वागत किया जाएगा एवं गंगा आरती होगी। जनपद में रात्रि विश्राम के बाद राफ्टिंग दल 1 दिसंबर को कलेक्टर घाट से सुबह 9.00 बजे जिला प्रशासन की ओर से झंडी दिखाकर टीम को बलिया के लिए रवाना किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी जिला गंगा समिति के सदस्य सचिव एवं प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने दी।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






