गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो का चुनाव की सरगर्मी दिन भर कचहरी देखने को मिली। 20 दिसम्बर को होने वाले मतदान में 991 वैध मतदाताओ में से 890 मतदाताओ ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव कुल पांच पदाधिकारियो के चयन के लिए किया गया। जिसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रातः 11 बजे से शुरू होकर सांय 4 बजे सम्पन्न हुआ। एक घंटे के मध्यान अवकाश के उपरान्त सांय 5 बजे मतगणना शुरू हुआ। अधिवक्ताओ के दिलचस्प चुनाव में पिछले वर्ष के चुनाव में द्वितीय स्थान पर रहे अध्यक्ष रामयश सिंह यादव को इस बार अधिवक्तओ ने 378 मत से विजेता घोषित हुए। वही अधिवक्तो ने पहली बार महिला प्रत्याशी को तरजीह देते हुए महामंत्री पद के लिए प्रख्यात भोजपूरी लोकगीत गायक व कवि भोलानाथ गहमरी की पुत्री ज्योत्सना श्रीवास्तव को 344 मतो से विजेता घोषित किया गया। मतगणना मे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आत्मा यादव को 55, विपिन कुमार सिंह को 162, राजकुमार जायसवाल को 73, सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 225, रामयश सिंह यादव को 378 मत मिले, रामयश अपने निकटतम प्रतिद्धन्दी सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 153 मतो से आगे रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मे सुनील दत्त तिवारी को 379 मत व संजीव कुमार श्रीवास्तव को 511 मत मिले। महासचिव पद के लिए ज्योत्सना श्रीवास्तव को 344 व मुन्ना लाल को 299, समता बिन्द को 86, सौरभ कुमार पाण्डेय को 158 मत मिले, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए अजय वीर विक्रम सिंह 351, कमल प्रकाश सिंह 275, श्रीश कुमार राय 231, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमर नाथ सिंह 338 व विवेकानन्द पाण्डेय सबसे अधिक 533 मत पाकर विजेता घोषित किये गये। वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर अभिमन्यू उपाध्याय, सह सचिव प्रशासन देवम श्रीवास्तव, सह सचिव पुस्तकालय राजकिशोर पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पकज कुमार श्रीवास्तव, अशोक भारती, शशिकान्त, लियाकत अली, रामधीरज प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार, अजय सिन्हा, धनन्जय सिंह, संजीव सिंह निर्विरोध घोषित हुए। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने दी।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






