ग़ाज़ीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 325 पर रविवार को मुजफ्फरनगर से पटना जा रहे ट्रेलर ने अपने आगे जा रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। ट्रेलर पलटने से चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सुरक्षा अधिकारी यूपीडा गजानन यादव मौके पर अपनी टीम के साथ पहुचे और दोनों घायलों को काफी मशक्कत से निकला गया और एम्बुलेंस से मुहम्मदाबाद सी एच सी ले जाया गया, वहाँ से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां सहचालक इसरार निवासी मुजफ्फरनगर ने दम तोड़ दिया। वही उसका चाचा चालक सुफियान का इलाज चल रहा है। इस संबंध में यूंपीडा के प्रबंधक धीरेंद्र ने बताया दो आपस में ट्रेलर की टक्कर में चालक और सहचालक घायल हो गए थे। जिनका जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सहचालक इसरार निवासी खाई खेरा थाना कैथवली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






