गाजीपुर। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने जिले में लगातार दलित समाज के उपर अत्याचार व हत्या के विरुद्ध तथा हाल मे हुये नीरज हत्या कांड को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई और शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। गाजीपुर जिला मुख्यालय पर आज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ता जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के ढीले रवैया से उबकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान इन लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद जंगीपुर पुलिस मुर्दाबाद लिखी तख्तियां हाथों में लिए हुए थे। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचते ही क्षेत्राधिकारी और तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए और क्षेत्राधिकारी के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन लोगों का प्रदर्शन जंगीपुर के नीरज हत्याकांड के साथ कई दलित मामले का खुलासा नहीं होने पर किया गया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने बताया कि पिछले दिनों जंगीपुर क्षेत्र में हुए नीरज की हत्या के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। जिसको लेकर समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। वही दलित समाज के ऊपर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ आज प्रदर्शन किया गया है।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






