गाजीपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी के द्वारा जिला कारागार में कैदियों को कम्बल वितरित किया। बताया कि जेल में कुल बंदियों की संख्या 676 हैं। आज बंदियों में विचाराधीन पुरूष 463, महिला 21, सिद्धदोष पुरुष 125, सिद्धदोष महिला 10, अल्पवयस्क 57, महिला किन्नर 01, महिला के साथ बच्चे 06 है। अपराध निरोधक समिति के जोन सचिव संजय श्रीवास्तव द्वारा कैदियों से पूछने पर बताया कि यहां जेल प्रशासन द्वारा हम लोगों को हर तरह से ख्याल रखा जाता है,और खाने पीने की व्यवस्था जेल मैनुअल के अनुसार मिलता है। जिला सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि यह संस्था जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है और कैदियों के शिक्षा, चिकित्सा, खान पान ,रख रखाव आदि की समय समय पर रिपोर्ट कर शासन को अवगत कराती है। इस मौके पर इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर आर के वर्मा के साथ साथ जिला अपराध निरोधक समिति के मदन मोहन सिंह, मुकेश उपाध्याय, पवन मिश्रा, विनीत कुमार दुबे, सुनिल गुप्ता, डॉ अनिल चौहान, सुजीत कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, मोइद्दीन, शिवेश पाण्डेय, विनीत चौहान, सुनिल सिंह, आदि उपस्थित रहे।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






