गाजीपुर। भाजपा नेतृत्व के आह्वाहन पर 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के तहत सादात दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा मोदनवाल के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि 11 जनवरी से 25 जनवरी तक डाक्टर भीमराव आंबेडकर की भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए गणतंत्र दिवस के पहले संविधान गौरव अभियान चलाया जायेगा।अभियान के तहत पार्टी विशेष रूप से छात्रों तक पहुंचेगी और संविधान के मूल्यों को समझाएगी। अभियान में डॉ. आंबेडकर के योगदान को भी प्रमुखता से उजागर किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पान्डेय और संचालन लालपरीखा पटवा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अरुण कुमार पान्डेय, बृजबाला,रघुवंश सिंह पप्पू, पंचदेव गोड़, विनोद प्रजापति संदीप सिंहआदि लोग रहे।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






