गाजीपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मे देवकली ब्लाक के नॆसारा ग्राम के निवासी सॊरभ यादव ने IES भारतीय आर्थिक सेवा 2025 की परीक्षा मे पूरे देश मे पाचंवा रॆंक प्राप्त कर देवकली ब्लाक सहित पूरे जनपद मे नॆसारा ग्राम का नाम रोशन किया हॆ।सॊरभ यादव राजेश सिंह यादव के पुत्र हॆ तथा ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव के पॊत्र हॆ।यह परीक्षा 12 सीट के लिए पूरे देश मे आयोजित की गयी थी। सॊरभ यादव ने स्नातक अर्थशास्त्र आनर्स दिल्ली विश्वविद्यालय,स्नातकोत्तर क्वांटिटेटिव इकॉनॉमिक्स भारतीय सांख्यिकी संस्थान, नई दिल्ली से करने के बाद हैदराबाद स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक वर्ष तक डेटा एनालिस्ट के रूप में कार्य किया। पिता राजेश यादव एक किसान हॆ तथा माता सविता देवी गृहणी हॆ।सॊरभ दो भाई तथा दो बहनों मे तीसरॆ न० पर हॆ छोटे भाई दिल्ली मे तॆयारी कर रहे हॆ। आई ई एस मे चयनित होने पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव,कन्हॆया यादव,उपेन्द्रलाल यादव,राणा यादव,देवनाथ कुशवाहा,रामबचन यादव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया हॆ।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






