ग़ाज़ीपुर। गंगा नदी के जलस्तर मे घटाव शुरू हो गया है। एक दिन पूर्व गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार चला गया था, लेकिन अब पानी घटने लगा है। जिसके कारण तटवर्ती इलाकों में लोगों ने राहत महसूस की है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि गुरुवार शाम 8 बजे तक गंगा के जलस्तर गंगा का जलस्तर 61.350 मीटर रहा। गाजीपुर में 61.550मीटर पर चेतावनी बिंदु है। गंगा के बढ़े जलस्तर के चलते निचले इलाके की जमीनें जलमग्न है। गंगा के बढ़े जलस्तर के चलते मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कुछ जगहों पर कटान होने से कृषि भूमि गंगा में समाहित हो रही है। जनपद गाजीपुर में कुल 44 बाढ़ शरणालय चिन्हित किये गये है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व तक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए थे। सैकड़ो बीघे की खेती योग्य भूमि जहां जलमग्न हो गई थी वहीं कई संपर्क मार्ग भी डूब गए थे। फिलहाल प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






