Breaking News

Foto

कर्मयोगियों व पत्रकारों का सम्मान, मन्नू सिंह ने बांटे गर्म वस्त्र

ग़ाज़ीपुर। दिलदारनगर कस्बा निवासी पत्रकार जनार्दन प्रजापति के आवास पर शुक्रवार दोपहर एक सराहनीय पहल के तहत विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दस कर्मयोगियों को गर्म कपड़े वितरित किए। गर्म वस्त्र पाकर कर्मयोगियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मन्नू सिंह ने कहा कि अखबार वितरित करने वाले कर्मयोगी मौसम की हर चुनौती को पार कर प्रतिदिन सुबह-सुबह देश-विदेश सहित स्थानीय खबरों से आमजन को रूबरू कराते हैं। कोरोना महामारी इसका बेहतरीन उदाहरण है, जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी ये कर्मयोगी अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं देते रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार क्षेत्र की समस्याओं को अखबारों, चैनलों और पोर्टलों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर समाज के सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। परिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ वे निष्पक्ष पत्रकारिता का निर्वहन करते हैं, इसलिए सम्मान के पात्र हैं।

कार्यक्रम में अनिल यादव, ललटू सिंह, सुखदेव प्रजापति, जनार्दन गुप्ता, जरमेश सलामु, सोनू कुशवाहा, विशाल यादव, संकल्प पटवा, गुड्डू पाल तथा पत्रकार शैलेंद्र, ऐनुद्दीन, हैदर, प्रदीप शर्मा, रतन और अभिषेक आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें