ग़ाज़ीपुर। मत्स्य पालन क्षेत्र में डिजिटली रूप को बढ़ावा देने के लिए सीएससी के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म (एनएफ़डीपी) रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अब समस्त मत्स्य उद्योग से जुड़े लोगों का रजिस्ट्रेशन पूरे भारत में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में ग़ाज़ीपुर जनपद में भी समस्त कॉमन सर्विस सेंटर पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सीएससी के जिला प्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े लोगो का एक डाटा तैयार करना है जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगो को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में तेजी से सुधार किया जा सके। इस योजना मे रजिस्ट्रेशन के उपरांत उनको ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन के उपरांत अपना व्यवसाय बढ़ाने हेतु उनको सरकार द्वारा आर्थिक मदद की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया की अपने जनपद में लगभग 2300 रजिस्टर्ड मछुआरे है, उनका तो होना है, साथ ही साथ जो लोग भी इस व्यवसाय से जुड़े है वो लोग भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। सभी पात्र लोग अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर दस्तावेज आधार, पैन, बैंक पासबुक, फोटो मोबाइल लेकर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन निःशुल्क कराएं।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






