Breaking News

Foto

बिजली चोरी में 17 लोगो पर एफआईआर

गाजीपुर। जिले के विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अंर्तगत उपखंडवार अधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर रौजा उपकेन्द्र के टाऊन 1 फीडर, मोहम्मदाबाद तहसील के शहनिन्दा फीडर एवं करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र के दहेंदु फीडर पर बिजली चोरी रोकने, बकाया वसूली, खराब मीटर बदलने हेतु अभियान चलाया गया। खण्ड के अंतर्गत इस कार्यवाही में कुल 390 कनेक्शनों को चेक कर 159 मीटर परिसर के बाहर आरमर्ड केबल द्वारा स्थापित किया गया। बिजली चोरी में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 135 के अंतर्गत एफआईआर की गई। मौके पर 16 उपभोक्ताओ से 3.80 लाख की वसूली की गई जबकि 62 उपभोक्ताओं के 16 लाख बकाया धनराशि पर कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशाषी अभियन्ता आशीष कुमार द्वारा बताया गया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। बिजली चोरी एवं बकाया भुगतान न करने वालो की विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बकाया धनराशि में कनेक्शन काटे जाने पर यदि कोई उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ लेता है तो उनके विरुद्ध धारा 138 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा एवं सम्बंधित क्षेत्र के लाइनमैन की संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें