Breaking News

Foto

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सरैला गांव में एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हृदयनारायण यादव (62) के रूप में हुई है। हृदयनारायण रात में खाना खाने के बाद अपने पंपिंग सेट पर सोने गए थे। यह पंपिंग सेट उनके घर से एक किलोमीटर दूर स्थित है। सुबह उनके परिजनों ने उन्हें चारपाई पर मृत अवस्था में पाया। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार, हृदयनारायण ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेटी पुष्पा देवी को वसीयत में दे दिया था। इस कारण उनके बेटे श्रवण यादव उनसे नाराज चल रहे थे। परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हृदयनारायण अकेले रहते थे और पंपिंग सेट पर ही अपना खाना बनाते थे। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि एक बुजुर्ग का शव पाया गया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मूल वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें