गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाई गांव निवासी शिक्षक अनिल यादव उर्फ सुनील की हत्या के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ सादात इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल दल वृहस्पतिवार को बहरियाबाद थाने पहुंचा। थाने पर मौजूद एस. आई. मोरध्वज दुबे को अनिल यादव हत्याकांड के अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का एक पत्रक सौंपा और चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर मामले का पर्दाफाश नही हुआ तो शिक्षक संघ आगे की रणनीति बना आंदोलन करने को विवश होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसके पूर्व मृतक शिक्षक के परिवार से मिलने संघ के दर्जनो शिक्षक मृतक के घर बघांई गांव पहुंचे। स्वजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डा0 राजेश यादव ने मृतक अनिल यादव के बङे भाई भोला यादव से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। कहा कि इस दुख की घड़ी में शिक्षक संघ आप के साथ तब तक खड़ा है,जब तक कि परिवार को अंतिम न्याय न मिल जाए। संवेदना ब्यक्त करने वालों में रणबीर यादव, सुनील यादव, यशवंत कुमार,सुधीर यादव, रामअवध यादव,अवनी कुमार, महेंद्र कुमार, मुकूल चौबे, परमेश यादव, संजय यादव, मनोज कन्नोजिया, रामदरश, अवधेश चौहान, बंथरा यादव सहित दर्जनो शिक्षक साथ रहे।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






