गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक सैदपुर डिवीजन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह ने बिजली के निजीकरण का कड़ा विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों और निविदा कर्मियों से फेशियल अटेंडेंस न लगाने का आग्रह किया। साथ ही अपने आवास पर स्मार्ट मीटर न लगवाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर निजीकरण का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने 9 अप्रैल को लखनऊ के शक्ति भवन में होने वाले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में पूर्वांचल अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, मंडल मंत्री प्रवीण सिंह और सैदपुर डिवीजन अध्यक्ष अनुराग सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें भानु कुशवाहा, अवनीश बाबू, शाहिद बाबू, सलाउद्दीन बाबू, राजू, प्रशांत सिंह, मनोज कुमार, अरविंद मिश्रा, गणेश, कलीम और रवि कुमार अकाउंटेंट शामिल थे। सभा की अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह बड़े बाबू ने की।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






