Breaking News

Foto

नगर पालिका ग़ाज़ीपुर के नामित सदस्यों का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

ग़ाज़ीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत पांच सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों में कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक, कुंवर रूपेश सिंह, सुनील गुप्ता और नंदू कुशवाहा शामिल हैं। यह कार्यक्रम कचहरी स्थित कार्यालय में हुआ, जहां उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता ने सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय अपने संबोधन में नए मनोनीत सभासद गणों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनहित, गाजीपुर के विकास एवं जन समस्याओं के निस्तारण में मिलजुल कर काम करने का संदेश दिया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, नगर अध्यक्ष सुश्री प्रीति गुप्ता, सभासदगण/प्रतिनिधि मीनू मौर्या, सरिता गुप्ता, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, अजय राय दारा, सुशील वर्मा, अशोक मौर्या, संदीप श्रीवास्तव, संजय राम, रवि केशरी, साहबान अली, अमीना खातून, सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया, दिग्विजय पासवान, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल आदि सहित कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जयसूर्य भट्ट ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें