Breaking News

Foto

नेता प्रतिपक्ष ने की परिजनों से मुलाकात, सरकार पर लगाये आरोप

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर 17 जनवरी को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। मालूम हो कि बीते दिनों मरदह के बोगना गांव में 70 वर्षीय दलित बुजुर्ग जयकरण राम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। रात खाना खाने के बाद वे अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खून से लथपथ अवस्था में पाया था। लालबिहारी यादव ने मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह से फोन पर वार्ता कर घटना के जल्द खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कुंभ के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। कार्यक्रम में रामनारायण यादव, भृगुनाथ यादव, मुन्ना यादव, राजीव यादव, संतोष चौबे, मुलायम यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें