Breaking News

Foto

कुश्ती दंगल पुरानी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा- पीयूष राय

ग़ाज़ीपुर। रेवतीपुर गाँव में आज शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के समीप रामनगीना राय, राजनारायण राय और आनंद राय और राम विलास राय की स्मृति में 62 वीं अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता पीयूष राय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।आयोजित इस अंतरप्रांतीय कुश्ती में दर्जनों राष्ट्रीय,और अंतरराष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया,जिसमें करीब सौ से अधिक पहलवानों ने अपना कला और प्रतिभा के जरिए दर्शकों को खूब रोमांचित किया।इसमें अधिकतर बड़ी कुश्तियां बराबरी पर रही। नेपाल के थापा ने गाजीपुर के राहुल को चंद मिनटो में आसमान दिखाया। इसी तरह गाजीपुर के सतीश ने धीरज,मऊ के पवन शर्मा ने भडसर के अनुज, गाजीपुर के विनोद ने मऊ के इमरान,वाराणसी के अरविंद ने गाजीपुर के मिथलेश और जखनिया के कृष्णा ने नगदीलपुर के अतुल को‌ पटखनी देकर कुश्ती जीत लिया।इसी तरह वैरान के सरवन और डीएलडब्लू के मुकेश,सत्यम जोंगा और डीएलडब्लू कर रोशन,डीएलडब्लू के अजय और जोंगा के शिवम,सरायगोकुल के पंकज और डीएलडब्लू के विकास के मध्य कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि जिस तरह से पहलवानों ने अनुशासित होकर फेयर कलात्मक कुश्ती में अपने कला का प्रदर्शन किया वह निश्चित ही काबीलेतारीफ है,कहा कि‌ ग्रामीण स्तर पर पहलवानों की कमी नहीं है,बस उन्हें सही मार्ग निर्देश की जरूरत है। कहा कि विलुप्त हो रही प्राचीन कला को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है,कहा कि कुश्ती दंगल पुरानी परम्परा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, कहा कि कुश्ती एक कला है,पहलवान इसे व्यवसाय का रूप न दें। इसके जरिए शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है,कहा कि इस धरती ने एक से बढकर एक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दिए है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख अनिल राय बच्चन, विनोद गुप्ता,नागा राय,ऋषि राउॐय,बबुआ,प्रदीप राय बडे,रामू,उज्जवल बाबा,उपेंद्र शर्मा,अनिल पांडेय,राम अवध पांडेय,नागा राय आदि मौजूद रहे।निर्णायक की भूमिका में कन्हैया यादव और विजय पहलवान,जबकि कमेंट्री की भूमिका पवन पहलवान ने निभाई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें