ग़ाज़ीपुर। शुक्रवार को आयोजक विद्यालय राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर द्वारा पी०जी० कॉलेज, गोराबाजार, गाजीपुर के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। उदघाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद (राज्य सभा) डॉ सगीता बलवंत थी। मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि सासद राज्य सभा डॉ संगीता बलवत का स्वागत माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा के बीच किया गया तथा बैड एवं स्काउट गाइड के छात्रों द्वारा मंच तक लाया गया। सांसद के द्वारा सरस्वती जी के चित्र माल्यार्पण एवा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत किया गया। अयोजक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव एवं समस्त अतिथियों द्वारा माननीय सांसद का स्वागत किया गया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय माहपुर, सादात की छात्राओं द्वारा मनमोहक पी.टी एवं विशिष्ट प्रदर्शन किया गया। सांसद ने खेल प्रतियोगिता का झंडा रोहण किया एवं सलामी मंच से मार्च पास्ट की सलामी ली। अण्डर-19 बालक एवं बालिका वर्ग 800 मी० दौड का शुभारम्भ सांसद द्वारा गन शॉट देकर किया गया। सांसद के द्वारा अपने उद्बोधन में खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने खिलाडियो को संबोधित किया कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण खेल भावना (Sportsmanship) है। उन्होंने कहा कि मैदान पर हारने वाला भी यदि खेल भावना बनाए रखता है, तो वह वास्तव में विजेता है। 75 वी जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 में बालक एवं बालिका की तीन आयु वर्ग (अण्डर-19,17.14) में दौड जम्प एवं श्रो तीनो श्रेणीयों कि विभिन्न प्रतियोगिता दिनांक 17अक्टूबर को प्रारम्भ होकर 18अक्टूबर को संपन्न होगा, जिसमे डीस्कस थ्रो, हैमर श्रो, जेवलिन थ्रो, शॉट पूट, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प तथा 100 मी०,200 मी०, 400 मी०,800 मी०, 1500 मी० एवं क्रॉस कंट्री रेस संचालित हो रहे है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, सौरभ पाण्डेय, बीर बहादुर सिंह, शिवशंकर गिरी, भानु प्रताप सिंह, प्रत्युष त्रिपाठी, शिवजी सिंह, बृजेश पाठक, उदयराज, हरेन्द्र सिंह, संतोष राय सहित समस्त प्रधानाचार्य एवं जनपद के समस्त क्रीडा अध्यापक के अतिरिक्त क्रीडा में सहयोग करने वाले शिक्षक अमरीश सिंह नीरज राय, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह श्रीराम सिंह, डॉ अशोक सिंह एवं शिक्षक नेता पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह एवं दिनेश चन्द्र राय उपस्तिथ रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानावार्य छविनाथ मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता जनपद के क्रीडा सचिव आकाश कुमार सिह एवं खेल शिक्षकों के देख रेख में संचालित हो रही है।






