ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रतिपक्ष नेता बनने के प्रथम आगमन पर जनपद गाजीपुर में अपने प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुये। नरायनपुर ककरही में स्थापित परशुराम जी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के नवयुवक नेता राजकुमार पाण्डेय ने जैसे ही बताया कि भगवान परशुराम जी प्रतिमा स्थापित है। प्रतिपक्ष नेता ने अपने आराध्या देव भगवान परशुराम के मूर्ति पर माल्यर्पण के लिए उतर गये। जहाँ लोग उनके स्वागत के लिए मौके पर पहले ही उपस्थित रहे और भगवान परशुराम जी का नारा लगाना शुरू किया। वही एक लंबे काफिले से उतरकर प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पाण्डेय के साथ नवयुवक नेता राजकुमार पाण्डेय एवं साथ मे ओमप्रकाश सिंह(पूर्व मंत्री), बीरेंद्र यादव(विधायक जंगीपुर) साथ मे माल्यार्पण कर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया। वही राजकुमार पाण्डेय ने प्रतिपक्ष नेता को फ़रसा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी गंगा पाण्डेय, डॉ0 इंद्रजीत पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, अच्छेलाल पाण्डेय, राजेश पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय, हरिलाल पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, गोलू पाण्डेय, ललितमोहन पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, भगेलू यादव उमा यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






