गाजीपुर में डिलेवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के मामले मे शिव सर्जिकल सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सीज कर दिया है। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर कालोनी मे स्थित शिव सर्जिकल हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है। इस अस्पताल के संचालक और प्रबंधन पर मृतका के परिजनो ने इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले मे परिजनो ने पुलिस मे केस भी दर्ज कराया है। गाजीपुर के सकरा गांव मे रहने वाली राम प्यारी नामक महिला को डिलेवरी के लिये हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल मे डिलेवरी के लिये सर्जरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गयी थी। सीएमओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि जच्चा बच्चा की मौत का मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। जिसकी जांच के लिए तत्काल टीम को भेजा गया। टीम ने जांच कर अस्पताल को सील कर दिया है। जो भी जांच रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






