Breaking News

Foto

राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

गाजीपुर। महोबा लोकसभा के सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत के नेतृत्व में सरयू पांडेय पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने को सम्बोधित करती हुई राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। ऐसे लोकप्रिय एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री के प्रति अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन भाषा और मर्यादा का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। इस प्रकार की टिप्पणियां सांसद की नकारात्मक सोच और हताशा को दर्शाती हैं। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में विपक्षी नेताओं द्वारा व्यक्तिगत और अभद्र टिप्पणियां करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों और सम्मानजनक राजनीति की रक्षा के लिए है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना राय ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह सांसद की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। महिलाओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी भी किया। धरना की अध्यक्षता साधना राय व संचालन जिला मंत्री किरन सिंह ने किया। इस अवसर पर लालसा भारद्वाज, माया सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, जिला मंत्री सुमन बिंद, रोली शर्मा, कुसुम बिंद , मीनू मौर्या, गोदावरी राजभर, पूनम राय, सुनिता जायसवाल व जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें