Breaking News

Foto

प्रतियां जलाकर यूपीएस और न्यू पेंशन स्कीम का जताया विरोध

गाजीपुर। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) / अटेवा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के आह्वान पर 28 जनवरी को सादात ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर, प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर, के शिक्षक सहित ब्लॉक के सभी स्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस का अपने कार्यस्थल पर मध्यावकाश के समय विरोध कर यू पी एस गो, यूपीएस मुर्दाबाद के लिखे स्लोगन के साथ नारे भी लगाये।और उन प्रतियो को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही यूपीएस व न्यू पेंशन स्कीम समाप्त करने की मांग की।अटेवा के ब्लॉक मंत्री बुद्धू राम ने कहा कि यूपीएस को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। वह लंबे समय से एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने की मांग कर रहे हैं। किंतु सरकार ने एनपीएस को समाप्त न कर देश के शिक्षकों-कर्मचारियों पर जबरन यूपीएस थोप दिया, इसलिए आज पूरे देश मे यूपीएस का अपने कार्यस्थल पर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनपीएस घोटाला है, तो यूपीएस महाघोटाला है, एनपीएस धोखा है, तो यूपीएस महाधोखा है। एनपीएस और यूपीएस किसी भी तरह से शिक्षक कर्मचारी हित में नहीं है। इसलिए पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश है और लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं । क्योंकि सामाजिक सुरक्षा का सबसे बेहतर व्यवस्था पुरानी पेंशन है। प्रतीकात्मक प्रतियां जलाते समय सोनू खरवार, पूजा मिश्रा, अनीता यादव, सुनील यादव, आदि लोग रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें