Breaking News

Foto

शहीद जगपति राम का मना 25वां शहादत दिवस

गाजीपुर। शादियाबाद में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अमर शहीद हवलदार जगपति राम का 25वां शहादत दिवस गुरुवार को भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने शिरकत की। उन्होंने अपना नोएडा का कार्यक्रम रद्द कर शहीद के सम्मान में इस कार्यक्रम में भाग लिया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 16 जनवरी 2001 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार जगपति राम ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी वीरता के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। शहीद जगपति राम मूल रूप से गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर के निवासी थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और जखनियां के विधायक बेदी राम ने शहीद स्मारक पर 70 फीट की लाइट और एक नए गेट के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना में जगपति राम नाम के हजारों लोग हैं, लेकिन शहीद होने का सौभाग्य सबको नहीं मिलता। समारोह में CRPF के सहायक कमांडेंट अविनाश भूषण, वीरेंद्र कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शहीद के पुत्र बंटी कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गाजीपुर को शहीदों की धरती के नाम से जाना जाता है, और जगपति राम की शहादत ने इस गौरवशाली परंपरा को और मजबूत किया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें