गाजीपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद के मंडल नोनहरा के ग्राम इचौली में श्री रामेश्वरनाथ मीरा देवी हाई स्कूल मे राष्ट्र के प्रतीक तिरंगा का भाजपा नेता पीयूष राय ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर बच्चो एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कराता है। यह हमें हमारे महान नेताओं की प्रेरक यात्रा, निरंतर संघर्षशील प्रयासों और बलिदान की याद दिलाता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






