ग़ाज़ीपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत दी है। सैदपुर में कार्यकर्ता बैठक के दौरान अरविंद राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को परंपरागत मान्यताओं पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ वे कुंभ स्नान को लेकर विवादित बयान देते हैं कि पापी लोग वहां स्नान करने जाते हैं, दूसरी तरफ खुद गंगा में स्नान कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं कि उन्होंने अपने सारे पाप धो लिए। राजभर ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि आखिर वे कौन से पाप थे जो अखिलेश के माथे पर थे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में भी कुंभ का आयोजन हुआ था। तब उन्होंने आजम खान को कुंभ का प्रभारी बनाया था। वर्तमान में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का भव्य आयोजन परंपरागत और व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। राजभर ने कहा कि अखिलेश को इस आयोजन का समर्थन करना चाहिए, न कि विरोध।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






