ग़ाज़ीपुर। मोहल्ला शास्त्रीनगर गाजीपुर में मुहल्ले के निवासी मिलकर लाला बहादुर शास्त्री सेवा समिति के जागरूकता कार्यक्रम के तहत मुहल्ले में निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि पर कूड़े के स्थान को साफ सुथरा कर वृक्षारोपण कर, वहा के बच्चों के खेलने और बुजुर्गों को टहलने के स्थान बनाए जाने पर बीती शाम को विधायक जय किशुन साहू ने वहा उपस्थित होकर निवासियों के उत्साह को बढ़ाया और सभा में संबोधित करते हुवे कहा कि, अगर सभी मुहल्ले के निवासी स्वच्छता का सीख लेकर ऐसे ही अपने अपने मुहल्ले को साफ सुथरा रखे और अपने मुहल्ले के बुजुर्गों और बच्चों को एक अच्छा प्रकृति के बीच वातावरण दे तो सभी जगह स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा। यह कार्य प्रेरणा लेने योग्य है। विधायक होने के नाते आपका सार्थक सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगा । वहा के निवासियों ने स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर स्वागत किया और कार्तिक माह में आवले के वृक्ष का पौधा रोपण विधायक के हाथों से करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह एवं कार्यक्रम संचालन संजय कुमार पाण्डेय एवं व्यवस्था सचिव चंद्र मोहन सिंह और उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ डीपी सिंह, डॉ समीर सिंह, एवं सविता सिंह रही। सम्मानित नागरिक अंबिका पाण्डेय, अरुण तिवारी, मुरली मनोहर, ब्रजेश कुमार सिंह, कुंज बिहारी चौरसिया, जयराम सिंह, अभिनव सिंह, अभय सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






