ग़ाज़ीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 101 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आज सायं काल भाजपा जिला कार्यालय सहि बुथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक कुशल इमानदार और सिद्धांतवादी राजनितिज्ञ थे जो कवि, साहित्यकार, पत्रकार सहित विभिन्न विधाओं के गरिमापूर्ण अतुलनीय व्यक्तित्व के धनी थे। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, मनोज बिंद,मुरली कुशवाहा, संजय कुमार, हर्ष कुशवाहा, विनोद राय, अरविन्द सिंह, तेज बहादुर सिंह, अरविन्द कश्यप, उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, बृजकिशोर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






