गाजीपुर। बार एसोसिएशन सेवराई के द्वारा आज गुरुवार दोपहर समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण किया गया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सेवराई संजय यादव के द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। अधिवक्ता अशोक सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह से तहसील सेवराई परिसर में अधिवक्ताओं की बैठने के लिए बार भवन की मांग की। जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में कहाकि जो न्याय करता है उसी के साथ अन्याय होता है। भगवान के बाद जज को ही ईश्वर का दूसरा स्वरूप माना गया है लेकिन अधिवक्ता ही वह ऐसी कड़ी है जो जज को भी उसके निर्णय पर विचार करने के लिए दिशा देता है। कहाकि विकास के नियुक्त शिक्षा है मनरेगा नहीं, आज के दौर में शराब की खपत ज्यादा बढ़ गई है अधिकांश लोग इसकी लत में इतने डूब गए हैं कि उन्हें विकास और शिक्षा से कोई सरोकार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारो स्तंभ न्यायपालिका (जुड़िसियरी), कार्यपालिका (एग्जीक्यूटिव), विधायिका (लेजिस्लेटिव), मीडिया (प्रेस या चौथा स्तंभ) इन चारों स्तंभों का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना और जनता के हितों की रक्षा करना है। लेकिन आज के दौर में यह चारो स्तम्भ एक दूसरे से नीचे गिरने की होड़ में लगे हुए हैं। सफाई कर्मियों की कार्यपाली पर तंज करते हुए कहा कि खाने के लिए तो ब्लॉक में सैकड़ो सफाईकर्मी हैं लेकिन वह खुद ब्लॉक की ही सफाई नहीं कर रहे हैं गांव की सफाई क्या करेंगे। अधिवक्ताओं के बार भवन के बारे में बताते हुए कहाकि मैं अधिवक्ताओं के पक्ष में हु कैबिनेट से इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पंकज यादव, नवनिर्वाचित बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट अयाज खान, महासचिव अधिवक्ता सुमन्त सिंह, दयाशंकर सिंह, अनिल दुबे, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, पूर्व प्रधान उसियां जमालुद्दीन खान, कलाम खान, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विकास सिंह आदि सहित सैकड़ो अधिवक्ता एवं वादकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






