Breaking News

Foto

जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण, लोगो ने किया जमकर हो-हल्ला

गाजीपुर। सैदपुर नगर क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में सब्जी, मिठाई आदि के विक्रेता एकजुट होकर होहल्ला करने लगे। सूचना पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुच गई। किसी तरह लोगो को शांत कराया गया। नगर के बाजारों में सड़कों व पटरियों पर अतिक्रमण किया गया है। जिसके चलते जहां रास्ता संकरा हो गया है, वहीं लोगों को आवागमन में समस्या भी होती है। दो दिनों पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने भी पैदल ही निकलकर अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी थी। सोमवार की शाम नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय पुलिस टीम के साथ नगर में अतिक्रमण हटवाया। टीम को देखकर दुकानदारों ने पटरियों पर लगाए गए अतिक्रमण को खुद ही हटा लिया। सड़क की पटरी पर टीन शेड लगाकर किए अतिक्रमण आदि को बुलडोजर से उखड़वा दिया। तभी वहां पर सैकड़ों की संख्या में सब्जी मंडी, मिठाई की दुकान आदि के विक्रेता जुट गए और हो हल्ला करने लगे। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटवाया जा रहा है तो हर किसी का हटवाया जाए। इधर हड़कंप की सूचना पाकर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो वहां होहल्ला कर रहे लोग गायब हो गए। सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। कुछ लोगों ने थोड़ा बहुत विरोधी किया, जिन्हें समझा-बुझाकार शांत करा दिया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें