Breaking News

Foto

संगठन हमारी ताकत, संगठन को मजबूत करते हैं कार्यकर्ता- डॉ. वीरेंद्र

गाजीपुर। जंगीपुर सपा कार्यालय में सपाईयों ने आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी संगठन की है चाहे वह बड़ा हो या छोटा। सबकी जिम्मेदारी एक है। आने वाले चुनाव को हम फतह करेंगे।

विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमारा संगठन ही हमारी ताकत है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हुए आगे बढ़कर सभी बूथ, सेक्टर ब्लॉक और जोनल प्रभारी अपने-अपने जिम्मेदारी को समझ कर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। विधायक ने कहा कि हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। आप हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे तो आने वाली 2027 में अगर हम सत्ता में आए तो हमारी आपकी सभी समस्याएं जो पेंडिंग पड़ी हुई है उसे हम पूरा करने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि हम प्रयासरत हैं कि अपने विधानसभा में जो भी सड़के और बिजली की समस्याएं हैं वह जल्द से जल्द खत्म हो ताकि हमारे विधानसभा के किसान और नौजवान खुशहाल हो सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, चंचल राजभर, बंटी सिंह ,अमित ठाकुर,  जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, दारा यादव,ओम प्रकाश यादव, शिवपरसन यादव, बिरनो ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव ,वीरेंद्र  यादव, राधे यादव, हरेंद्र यादव लालू ,गोपाल यादव, राधे यादव, कमलेश यादव ,सचिन कुशवाहा , राजेश यादव, प्रमोद यादव,सुनील यादव सोनू ,पारस यादव उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें