Breaking News

Foto

6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

ग़ाज़ीपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल के तहत, प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा धर्मेंद्र कुमार पांडेय को सुहवल थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सुहवल के प्रभारी निरीक्षक राजनारायण को करंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर राजू को रेवतीपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। रजदेपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता को रामपुर मांझा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। थानाध्यक्ष रेवतीपुर रमेश कुमार को करीमुद्दीनपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, करंडा के थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया सेल में स्थानांतरित किया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें