ग़ाज़ीपुर। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर द्वारा प्रस्तावित द्विपक्षी वार्ता के क्रम में विद्युत मजदूर पंचायत का प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में चार लोग वार्ता हेतु पहुंचे थे। वार्ता शुरू ही हुई थी कि इंजीनियर आशीष शर्मा विद्युत वितरण खंड द्वितीय गाज़ीपुर अधीक्षण अभियंता के कमरे में पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में हॉट टाक होने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया और वार्ता विफल हो गई। विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत जानबूझकर वार्ता हेतु बुलाया गया था क्योंकि विभागीय अधिकारी जानते थे कि कर्मचारी इकट्ठा होंगे, अपनी समस्याओं के समाधान के जानने हेतु।उसके बाद ots फेल करने का आरोप लगाकर संगठन को बदनाम करेंगे। विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर ने पूरे घटनाक्रम की निंदा किया है और मांग किया है कि कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण ots छूट खत्म होने के बाद वार्ता के माध्यम से किया जाए।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






