Breaking News

Foto

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बूथ, सेक्टर और जोनल प्रभारियों को किया सम्मानित

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र में बूथ, सेक्टर और ज़ोनल प्रभारियों को सम्मानित किया। सेवराई स्थित आदर्श रामलीला समिति प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में 477 बूथ प्रभारी, 40 सेक्टर प्रभारी और 8 ज़ोनल प्रभारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का संगठन उसकी रीढ़ होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए करो या मरो की तर्ज पर जुट जाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने भी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगामी 2027 की चुनावों के लिए लड़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से फॉर्म 6,7 और 8 पर विशेष नजर रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नसन खां, जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, ब्लाक अध्यक्ष जमानियां रजनीश यादव, ब्लाक अध्यक्ष भदौरा अशोक सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रेवतीपुर आंशिक मुन्ना राजभर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौकीर खां, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, महिला विधानसभा अध्यक्ष शोभा जायसवाल, जिला सचिव श्रीराम यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने व संचालन विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें