Breaking News

Foto

रेल यात्रियों से चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 2.80लाख के गहने बरामद

गाजीपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के सामानों की चोरी करने वाले 2 शातिर चोरो को ग़ाज़ीपुर जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जबकि इनके तीन साथी पहले ही छठ पूजा करने के लिए गांव चले गए है। जिनकी तलाश की जा रही है। चलती हुई ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है। इसको लेकर जीआरपी इन दिनों काफी सक्रिय रह रही है और संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल और सुरागकशी में लगी हुई है। इसी क्रम में सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 2 लाख 80 हजार रुपए मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद हुए। जीआरपी के द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान निहाल कुमार और रामबाबू कुमार निवासी बिहार के रूप मे हुई।यह सभी एक गैंग बनाकर इस तरह की घटनाओं का अंजाम दिया करते थे। गैंग में तीन और भी साथी हैं जो इन दोनों डाला छठ पूजा होने के कारण अपने गांव गए हुए थे। बताया कि इनके अन्य साथी विनय पासवान, अभय आर्य और अमित कुमार भी इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं, लेकिन वह डाला छठ पूजा के लिए अपने गांव चले गए हैं। जीआरपी सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि रेल यात्रियों से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लाखों रुपए कीमत के चोरी की आभूषण बरामद हुए हैं। उनके गैंग में तीन और सदस्य हैं, जो अभी फरार हैं। उनकी तलाश भी की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें