ग़ाज़ीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज अंतर्गत सत्यदेव डिग्री कॉलेज में बीती शाम राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का आगमन हुआ। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय तथा रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, पूर्व विधायक कालीचरण तथा कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्म जोशी से उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज की वार्षिक पत्रिका 'कर्मवीर' भेंट किया गया। प्रोफेसर सानंद सिंह ने सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज परिवार के सभी सदस्यों का उपसभापति से परिचय कराया। कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी द्वारा स्वरचित कविता संग्रह 'चंद्रांश: सोने क खजनवा' नामक पुस्तक का अनावरण उपसभापति द्वारा किया गया।इस काव्य संग्रह का उपसभापति ने प्रशंसा करते हुए कहा कि गाजीपुर की पावन धरती से चंद्रसेन तिवारी द्वारा रचित काव्य संग्रह 'चंद्रांश: सोने क खजनवा' भोजपुरी भाषा को एक नई ऊंचाई देने का मजबूत कदम है। उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के रजिस्ट्रार डॉक्टर अजीत कुमार यादव, समन्वयक डॉ.रामचंद्र दुबे ,सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ रोहित सिंह, सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ तेज प्रताप यादव, सत्यदेव पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य दिनेश यादव, सत्यदेव आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील सिंह यादव, सत्यदेव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार त्यागी, डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के निदेशक प्रमोद सिंह, डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजेंद्र सिंह तथा समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






