Breaking News

Foto

टैंकर पलटते ही ग्रामीणों में सरसों का तेल लेने की मची होड़

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास सरसों तेल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे का कारण चालक को आई झपकी बताई जा रही है। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर सरसों का तेल पोखरी पर फैल गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। तेल के फैलने की खबर सुनते ही आसपास के गांवों से लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमीन पर फैले तेल को इकट्ठा करने की होड़ लगा दी। थानाध्यक्ष नंदगंज ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें