गाजीपुर में जिला मुख्यालय पर मनरेगा मजदूर संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ के नेताओं ने मनरेगा मजदूरो से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर शामिल रहे और जमकर नारेबाजी की। मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण समाज को आर्थिक आजादी दिलाने तथा मनरेगा के भ्रष्टाचार को रोककर ग्रामीण बेरोजगारो का मनरेगा में सही तरीके से रोजगार प्राप्त कराते हुए उनका शहरो की तरफ पलायन रोकने हेतु मनरेगा मजदूर कल्याण ट्रस्ट के अधीन मनरेगा मजदूर संघ की स्थापना 2018 में उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद में की गई। और तब से लेकर आज तक ग्रामीण समाज के आर्थिक आजादी एवं मनरेगा के भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु सरकार से आंदोलन के जरिए मांग की गई। परन्तु इतने प्रयासो के बाद भी उत्तर प्रदेश की सरकार ने मांगे नहीं पूरा किया। उन्होंने कहा कि विवश होकर मांगे पूरी होने तक हम लोग आंदोलन जारी रखेंगे और भूख हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन धीरे-धीरे प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपनी विभिन्न सात मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






